सिक्किम और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण हिमालयी और दुआर्स क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि गंगटोक और उसके आस-पास के ऊपरी इलाकों, दक्षिण सिक्किम के रालांग और रवांगला, पश्चिम सिक्किम के चेवांगभांजयांग, ओखरे, हिले एवं बरसे और उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को तड़के बर्फबारी हुई।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, चातकपुर, घूम, संदकफू एवं फालुत और पड़ोसी कलिम्पोंग जिले के लावा में भी बर्फबारी हुई। दुआर्स क्षेत्र के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सर्द हवाओं के साथ बारिश हुई।
कोहरा छाए रहने और कम दृश्यता के कारण लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा।
गंगटोक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक गोपीनाथ राहा ने कहा, ‘‘मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ था। स्थिति में शनिवार शाम से सुधार होने की उम्मीद है।’’
मौसम वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘गंगटोक में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गंगटोक-ताडोंग स्टेशन में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment