सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम पांच दिन की भारत यात्रा पर कल रात नयी दिल्ली पंहुचे। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में थर्मन षणमुगरत्नम की यह उनकी पहली भारत यात्रा है। मंत्रियों और सांसदों सहित एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी उनके साथ है। यात्रा के दौरान वे कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशमंत्री एस. जयशंकर भी सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति थर्मन 17 और 18 जनवरी को ओडिसा के दौरे पर रहेंगे। भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री और परस्पर सम्मान पर आधारित भरोसेमंद सहयोग संबंध रहा है। वहां के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति षणमुगरत्नम की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment