भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में 26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (सिम्बेक्स) के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है।
सिम्बेक्स-2022 दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में विशाखापत्तनम में बंदरगाह पर तटीय अभ्यास 26 से 27 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर 2022 तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण का अभ्यास किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य नौसेना के दो पोत आरएसएस स्टालवार्ट (फॉर्मेडेबल श्रेणी का एक युद्धपोत) और आरएसएस विजिलेंस (विक्ट्री श्रेणी की एक नौका) अभ्यास में भाग लेने के लिए 25 अक्टूबर 2022 को विशाखापत्तनम पहुंचे थे।
सिंगापुर गणराज्य नौसेना के फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल सीन वाट जियानवेन ने 25 अक्टूबर 2022 को पूर्वी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ, फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला से मुलाकात की। बैठक के दौरान साझा हित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बंदरगाह चरण के अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के बीच व्यापक स्तर पर पेशेवर तथा नौसैन्य गतिविधियों से संबंधी सहभागिता की गई। इस दौरान क्रॉस डेक विज़िट, सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट एक्सचेंज (एसएमईई) और बैठक की कार्य योजना बनाने जैसे कार्य किये गए हैं।
अभ्यास की सिम्बेक्स श्रृंखला वर्ष 1994 में शुरू हुई थी। प्रारंभ में इसे एक्सरसाइज लायन किंग के नाम में जाना जाता था। पिछले दो दशकों में इस नौसैनिक अभ्यास का दायरा और व्यापकता काफी हद तक बढ़ चुके हैं। इसमें नौसैन्य संचालन के व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करने वाले उन्नत समुद्री नौसैनिक अभ्यास भी शामिल हैं। यह अभ्यास समुद्री इलाके में भारत और सिंगापुर के बीच उच्च स्तर के सहयोग का एक उदाहरण है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में दोनों देशों की प्रतिबद्धता तथा योगदान को भी विस्तार देता है।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment