सिंगल यूज प्लास्टिक यानी एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है। आज से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक- वस्तुओं के उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पाबंदी रहेगी। प्रतिबंध के दायरे में जिन वस्तुओं को शामिल किया गया है उनमें प्लास्टिक की तिल्ली के कान का मैल निकालने वाले बड्स, कैंडी स्टिक्स, आइसक्रीम स्टिक्स, पॉलीस्टाइरिन यानी थर्मोकॉल, प्लास्टिक प्लेट, प्लास्टिक कप और प्लास्टिक के बर्तन शामिल हैं। पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय ने बताया कि प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एकल उपयोग वाले प्लास्टिक सामान के अवैध उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण और बिक्री पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया है। साल 2022 तक देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का लक्ष्य हमें हासिल करना है। ये भी देखने को मिल रहा है कि प्लास्टिक के कैरी बैग का उपयोग बहुत तेजी से घट रहा है। मुझे ये भी जानकारी है कि देशभर में करोड़ों लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया है। ऐसे प्लास्टिक से हमें देश को मुक्त करना है। इससे पर्यावरण का भी भला होगा, हमारे शहरों की सड़कों और सीवेज को ब्लॉक करने वाली बड़ी समस्या का समाधान भी होगा और हमारे पशुधन की, समुद्री जीवन की भी रक्षा होगी।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment