Categories: News-Headlines

साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने हेतु क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक नई दिल्ली में संपन्न

क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप प्रिंसिपल माइकल पेजुल्लो एओ, ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग के सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत, भारत के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, मसाताका ओकानो, जापान के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और ऐनी न्यूबर्गर, संयुक्त राज्य अमेरिका की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारने अपने अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडलों के साथ साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और दृढ़ता को बढ़ाने के सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए 30-31 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में बैठक की।

साइबर सुरक्षा उन प्रमुख पहलुओं में से एक है जिसकी पहचान क्वाड नेताओं ने एक मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र, जो समावेशी एवं सुदृढ़ है,की प्रगति को आगे बढ़ाने के दृष्टि से की है। बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने खतरे की जानकारी साझा करने, डिजिटल रूप से सक्षम उत्पादों और सेवाओं के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में संभावित जोखिमों की पहचान व उसका मूल्यांकन करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र के लाभ की दृष्टि से व्यापक सॉफ्टवेयर विकास इकोसिस्टम में सुधार हेतु आधारभूत सॉफ्टवेयर सुरक्षा संबंधी जरूरतों को अनुकूल बनाने पर चर्चा की। समूह ने क्वाड सदस्यों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के लिए साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की।

पिछले दो दिनों में, इस समूह ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे क्वाड सदस्य साइबर घटनाओं को रोक सकते हैं और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्षमताओं को तैयार करने के साथ-साथ ऐसी साइबर घटनाओं से निपट सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

19 minutes ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

42 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.