Categories: News-Headlines

सांसदों ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में विदाई दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजनीतिक दलों से दलगत से ऊपर उठने और देश के लोगों के विकास और कल्याण के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया है। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जब हम पूरे देश को एक परिवार के रूप में देखते हैं, तो हम यह भी समझते हैं कि मतभेद कभी न कभी पैदा होते ही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मतभेदों को बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माध्‍यम से सुलझाया जा सकता है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि नागरिकों और राजनीतिक दलों के लिए कई संवैधानिक रास्ते खुले हैं, जिनमें विरोध भी शामिल है।

हम सब संसद रूपी परिवार के सदस्य हैं जिनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, राष्ट्र रूपी विशाल संयुक्त परिवार के हित में निरंतर कार्य करते रहना। राजनीतिक प्रक्रियाएं, राजनीतिक दलों के अपने तंत्रों के माध्यम से संचालित होती है। लेकिन पार्टियों को दलगत राजनीतिक से ऊपर उठना चाहिए और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ये विचार करना चाहिए कि देशवासियों के विकास और कल्याण के लिए कौन-कौन से कार्य आवश्यक है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि नागरिकों को अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार का प्रयोग हमेशा गांधीवादी सिद्धान्‍तों के अनुसार करना चाहिए।

राष्‍ट्रपति ने सांसदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए राष्ट्रपति की जिम्मेदारी का निर्वहन उनके समर्थन के बिना संभव नहीं था।

आप सबसे जब मैं विदा ले रहा हूं। मेरे हद्य में अनेक पुरानी स्मृतियां उमड़ रही हैं। इसी परिसर में जैसे सामान्यत: सेंट्रल हाल के रूप में जाना जाता है। बरसों तक एक सांसद के रूप में मैंने न जाने कितने सहयोगी सांसदों के साथ यादगार पल बिताएं हैं। पांच साल पहले इसी सेंट्रल हाल में मैंने राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। सांसद होने के नाते आप सभी का इस लोकतंत्र के मंदिर में एक प्रतिष्ठित स्थान है और मेरे हद्य में भी आप सबके लिए एक विशेष स्थान है और सदैव बना रहेगा।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने पूरी क्षमता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत के सभी पूर्व राष्ट्रपति उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर ओम बिड़ला ने कहा कि यह संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के लिए गर्व का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्र की ओर से हम सब राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद के प्रति आभार और श्रद्धा व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.