Categories: News-Headlines

सर्बिया में 10 सितंबर से होने वाली विश्व सीनियर कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

सर्बिया में 10 सितंबर से होने वाली विश्व सीनियर कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 10 सदस्यीय पुरुष फ्री स्टाइल टीम का नेतृत्व राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पुनिया करेंगे जबकि नौ सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट करेंगी।

पुरुष टीम इस प्रकार है- रवि दहिया, पंकज मलिक, बजरंग पुनिया, नवीन मलिक, सागर जगलान, दीपक मिरका, दीपक पुनिया, विक्की हुड्डा, विक्की चाहर और दिनेश धनखड़।

महिला टीम इस प्रकार है- अंकुश, विनेश फोगाट, सुषमा शौकीन, सरिता मोर, मानसी अहलावत, सोनम मलिक, शैफाली, निशा दहिया, ऋतिका और प्रियंका। इन पहलवानों का चयन लखनऊ और सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों में हुए ट्रायल में किया गया। बजरंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक पुनिया को ट्रायल से छूट दी गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.