Categories: News-Headlines

सरकार MSME के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: नारायण राणे

केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में एमएसएमई मंत्रालय एमएसएमई के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कोविड-19 महामारी और उसके बाद यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरते हुए, एमएसएमई क्षेत्र ने न केवल अपने व्यावसायिक कार्यों को डिजिटाइज़ किया, बल्कि अपनी उत्पादन लागत में भी कटौती की और आयात को कम करने वाले आवश्यक उत्पादों का घरेलू स्‍तर पर उत्पादन करके एक नई परंपरा शुरू की और सरकार की विभिन्‍‍न योजनाओं की सहायता से इन उत्पादों का निर्यात शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान, एमएसएमई ने विस्तृत बाजार तक पहुंचने के लिए अपनी ऑनलाइन सेवाओं पर ध्यान के‍न्द्रित किया, इस प्रकार वे प्रतिकूल परिस्थितियों को दूर करने में सक्षम हुए हैं।

नारायण राणे ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था और निरन्तर वैश्विक विकास की रीढ़ हैं। एमएसएमई स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए, हर साल 27 जून को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में “अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस” मनाया जाता है।

नारायण राणे ने कहा कि इस वर्ष एमएसएमई दिवस का विषय है “लचीलापन और पुनर्निर्माण: निरन्तर विकास के लिए एमएसएमई”। विश्व एमएसएमई दिवस सरकारों को एक कारोबारी माहौल बनाए रखने की याद दिलाता है जिसमें छोटे ग्रामीण, कुटीर और पारंपरिक उद्योगों को भी फलने-फूलने का अवसर मिलता है।

नारायण राणे ने उन सभी एमएसएमई को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जो प्रत्येक नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.