Categories: News-Headlines

सरकार ने 2022-23 के दौरान 12 हजार दो सौ किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य रखा

सरकार ने 2022-23 के दौरान 12 हजार दो सौ किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य रखा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि पिछले महीने तक चार हजार 766 किलोमीटर का अनुबंध किया जा चुका है और चालू वित्त वर्ष के दौरान 4, 6 और 8 लेन के कुल दो हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान निर्मित राजमार्गों से एक हजार 806 किलोमीटर अधिक है। श्री गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय निर्माण प्रगति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.