Categories: News-Headlines

सरकार ने 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी

सरकार ने देश में वर्तमान मेडिकल कॉलेजों के पास 15 सौ 70 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है। यह निर्णय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रत्येक नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सहित विश्व स्तर पर बी.एस.सी नर्सिंग की मांग बढ़ी है और नए नर्सिंग कॉलेजों के खुलने से इस मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये नर्सिंग कॉलेज अगले 24 महीनों में तैयार हो जाएगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.