Categories: News-Headlines

सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के उल्लंघन के कारण सोनम वांगचुक के संगठन का FCRA प्रमाणपत्र रद्द किया

गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक के गैर-सरकारी संगठन-एनजीओ का विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम- एफसीआरए प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक की संस्था पर विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के उल्लंघन का आरोप है। बताया गया है कि वर्ष 2021-22 में संस्‍था के एफसीआरए खाते में साढ़े तीन लाख रुपये की राशि जमा की गई थी। इसके अतिरिक्त, एक स्वीडिश दानदाता से 4 लाख 93 हजार दो सौ पांच रुपये प्राप्त हुए थे। मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्र की संप्रभुता और राष्ट्रीय हित से जुड़े अध्ययन के लिए विदेशी अंशदान लेना अनुमेय नहीं है। इसी आधार पर गृह मंत्रालय ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए एनजीओ का एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर और राज्य बीओटी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर, हाई-डेंसिटी… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4-10 मई 2026) का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी… Read More

8 hours ago

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी… Read More

1 day ago

पश्चिम एशिया में वर्तमान संकट के बीच ओपेक-प्‍लस देश जून में तेल उत्‍पादन बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, ओपेक-प्लस समूह के सात देश जून में तेल… Read More

1 day ago

This website uses cookies.