Categories: News-Headlines

सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्‍साहन (PLI) योजना के लिए नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

सरकार ने उद्योग जगत के हितधारकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए, वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सरकार उद्योग जगत की बढ़ती रुचि को प्रोत्‍साहित करने के लिए संभावित निवेशकों को इस योजना का लाभ उठाने का एक और अवसर प्रदान कर रही है। अगस्त 2025 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में मानव निर्मित रेशे (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और तकनीकी वस्त्र निर्माण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के बाद, समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल: https://pli.texmin.gov.in/ के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाना पीएलआई योजना के तहत निवेश के लिए उद्योगों की रूचि और घरेलू वस्‍त्र निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग और विश्वास को दर्शाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

34 minutes ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

34 minutes ago

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

18 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

20 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.