Categories: News-Headlines

सरकार ने लोगों से स्टारलिंक इंटरनेट सेवाओं के लिए बुकिंग न करने को कहा, कंपनी के पास भारत में सेवाएं देने का लाइसेंस नहीं

संचार मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज को भारत में उपग्रह-आधारित सेवाएं देने का लाइसेंस नहीं है। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसे देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा देने के लिए बुकिंग शुरू किये जाने की जानकारी मिली है जो कंपनी की वेबसाइट स्टारलिंक डॉट कॉम से भी स्पष्ट है।

मंत्रालय ने कहा है कि भारत में उपग्रह आधारित सेवाएं देने के लिए संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। मंत्रालय ने आम जनता के लिए स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा के लिए न तो कंपनी ने लाइसेंस प्राप्त किया है और न ही उसे इसके लिए अधिकृत किया गया है।

सरकार ने कंपनी से कहा है कि वह भारत में उपग्रह आधारित संचार सेवाओँ के लिए नियामक व्यवस्था का पालन करे और बुकिंग तत्काल प्रभाव से बंद करे। मंत्रालय ने जनता को सलाह दी है कि वह स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने तक इसकी सेवाएं न ले।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्‍थान… Read More

3 hours ago

ईरान ने कहा – लगातार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच नहीं खुलेगा होर्मुज जल-डमरू-मध्य

ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज… Read More

3 hours ago

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए

चमोली, उत्तराखंड: बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कि लिए पहुंच रहे… Read More

5 hours ago

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.