Categories: News-Headlines

सरकार ने राशन कार्ड को आधार नम्‍बर से जोड़ने की समय सीमा 30 सितम्‍बर तक बढाई

केन्‍द्र सरकार ने आज बताया कि राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के लिए लाभार्थियों के राशन कार्ड को आधार नम्‍बर से जोडने की समय सीमा इस वर्ष 30 सितम्‍बर तक बढा दी है। उपभोक्‍ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्‍य मंत्री साधवी निरंजन ज्‍योति ने यह जानकारी लोकसभा में एक लिखित प्रश्‍न के जवाब में दी। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर करीब 92.8 प्रतिशत राशन कार्ड आधार से जोडे जा चुके हैं और 28 राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेश इस काम को पूरा कर चुके हैं। उन्‍होंने सदन को बताया कि आठ अन्‍य राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में राशन कार्डों को आधार से जोडने का कार्य प्रगति पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.