Categories: News-Headlines

सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड की 29.68 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी को कोविड-19 टीका लगाने का नया चरण 21 जून,2021 को प्रारंभ हुआ।टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिएटीकों की उपलब्धता के अग्रिम लक्ष्य के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों कोकोविड टीकों को निःशुल्क प्रदान करके उन्हें समर्थन देती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सभी का टीकाकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा तैयार टीकों में 75 प्रतिशत टीकों की खरीद करेगी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति(निःशुल्क) करेगी।

भारत सरकार के माध्यम (निशुल्क चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्रों को 29.68 करोड़ (29,68,27,450) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी है। इसमें से बर्बादी सहित कुल खपत 27,76,26,985 खुराक है (आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार)।

1.92 करोड़ (1,92,00,465) कोविड टीके की खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है। इसके अलावा, 39,07,310 से ज्यादा टीके की खुराक प्रक्रियारत है और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

10 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.