Categories: News-Headlines

सरकार ने भारतीय नागरिकों का राष्‍ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के बारे मे अभी कोई निर्णय नहीं लिया: गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

केन्‍द्र सरकार ने कहा है क‍ि भारतीय नागरिकों का राष्‍ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के बारे मे अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का उद्देश्य 31 दिसम्बर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम पिछले वर्ष दस जनवरी से प्रभाव में आया है।

अगली जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि अगली जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई जायेगी और इसमें स्वयं को जोडने का प्रावधान है। जनगणना के आंकडों को एकत्रित करने के लिए मोबाइल ऐप और जनगणना से जुडी विभिन्न गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी के लिए जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए व्‍यक्ति विशेष की आयु, आमदनी, और विभिन्‍न सामाजिक-आर्थिक मानदंडों जैसे शिक्षा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, धर्म, भाषा, वैवाहिक स्थिति और स्थान बदलने संबंधी आंकडे इकट्ठे किए जाएंगे। वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि जनगणना के पहले चरण की प्रश्नावली को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुसार जनगणना के लिए एकत्रित किए गए आंकडों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.