सरकार ने भारतीय नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने नेपाल में भारतीय नागरिकों को अपने वर्तमान निवास स्थानों पर ही रहने, सड़कों पर जाने से बचने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी है। सरकार ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नंबर हैं +977 – 980 860 2881 और +977 – 981 032 6134। नंबर एक बार फिर सुन लें- नंबर हैं +977 – 980 860 2881 और +977 – 981 032 6134। किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा हुई। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है। उन्होंने नेपाल में युवाओं की जान हानि पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने नेपाल के लोगों से शांति के प्रयासों को समर्थन देने की भी अपील की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment