Categories: News-Headlines

सरकार ने पीएम कुसुम योजना के बारे में आम जनता के लिए परामर्श जारी किया, फर्जी वेबसाइटों पर शुल्क जमा न करने के लिए कहा

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) पीएम-कुसुम योजना लागू कर रहा है, जिसके अंतर्गत स्टैंडअलोन सौर पंप स्थापित करने और कृषि पंपों के सोलराइजेशन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह योजना राज्य सरकारों के नामित विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। लाभार्थी किसान को अपना हिस्सा नामित राज्य सरकार के विभाग में जमा कराना होगा। इन विभागों का विवरण एमएनआरई की वेबसाइट www.mnre.gov.in पर उपलब्ध है।

योजना के शुभारंभ के बाद, यह देखा गया कि कुछ अनधिकृत वेबसाइटों ने पीएम-कुसुम योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल होने का दावा किया है। ऐसी वेबसाइटें इन फर्जी पंजीकरण पोर्टलों के माध्यम से आम जनता को धोखा दे रही हैं और उनसे धन और जानकारी एकत्र कर रही हैं। आम जनता को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए एमएनआरई ने इससे पहले दिनांक 18.03.2019, 03.06.2020, 10.07.2020, 25.10.2020 और 10.01.2021 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया था जिसमें ऐसी किसी भी वेबसाइट पर पंजीकरण शुल्क जमा नहीं करने की सलाह दी गई थी और ऐसी वेबसाइटों पर किसी भी जानकारी को साझा करने से भी सावधान रहने को कहा गया था।

ऐसी वेबसाइटों की जानकारी मिलने पर एमएनआरई द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में यह देखा गया है कि कुछ नई वेबसाइटें (https://www.kisankusumyojana-reg.org/ और http://kusumyojanaonline.com/) पीएम-कुसुम योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल होने का दावा कर रही हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप और संभावित लाभार्थियों को गुमराह करने और उनसे पैसे मांगने के लिए अन्य साधनों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसलिए, सभी संभावित लाभार्थियों और आम जनता को फिर से सलाह दी जाती है कि वे ऐसी धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर पैसा या जानकारी जमा कराने से बचें। यह भी सुझाव दिया जाता है कि किसी भी असत्यापित या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जो पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत पंजीकरण पोर्टल होने का दावा करता है।

योजना में भाग लेने के लिए पात्रता और कार्यान्वयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी एमएनआरई की वेबसाइट http://www.mnre.gov.in और टोल फ्री नंबर 1800-180-3333 पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.