सरकार ने देश में 21 हरित हवाई अड्डे बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कल राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
ये हवाई अड्डे हैं- गोवा में मोपा; महाराष्ट्र में नवी मुम्बई, सिंधुदुर्ग और शिरडी; कर्नाटक में बीजापुर, हासन, कलबुर्गी और शिमोगा; मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डाबरा; उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और जेवर, गुजरात में धोलेरा और हीरासर; पुद्दुचेरी में कराइकल; आंध्र प्रदेश में दागादर्थी, भोगापुरम और ओरवाकल पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर; सिंक्किम में पाक्योंग; केरल में कन्नूर; और अरुणाचल प्रदेश में होलॉंगी।
इन 21 हवाई अड्डों में से आठ हवाई अड्डे पहले से ही संचालित हैं।
जनरल वी के सिंह ने बताया कि इन हवाई अड्डों के निर्माण की समय-सीमा भूमि अधिग्रहण, अनिवार्य मंजूरी, बाधाएं दूर करना और संबंधित निर्माण कम्पनियों की वित्तीय स्थिति जैसे विभिन्न तथ्यों पर निर्भर करेगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment