Categories: News-Headlines

सरकार ने देशभर में छह लाख चालीस हजार गांवों में भारत नेट के विस्‍तार के लिए एक लाख 39 हजार 579 करोड रूपये आवंटित किये

सरकार ने देशभर में छह लाख चालीस हजार गांवों में भारत नेट के विस्‍तार के लिए एक लाख 39 हजार पांच सौ 79 करोड रूपये आवंटित किये हैं। संचार मंत्रालय ने बताया कि भारत नेट की विस्तार परियोजना लगभग दो साल में पूरी हो जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि देश के 60 हजार ग्राम पंचायत गांवों में आठ महीने में प्रायोगिक परियोजना की सफलता के बाद विस्‍तार परियोजना शुरू करने का फैसला किया गया।

संचार मंत्रालय ने बताया कि भारत नेट, प्रायोगिक परियोजना के तहत एक लाख 94 हजार गावों में पहुंच गया है और अब तक पांच लाख 67 हजार घरों में भारत नेट कनेक्शन सक्रिय हो गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि विस्‍तार कार्यक्रम से लगभग दो लाख 50 हजार रोजगार भी उपलब्ध होंगे।

मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत नेट विश्‍व के सबसे बडे ग्रामीण ब्रॉड बैंड संपर्क कार्यक्रमों में से एक है। इसे भारत संचार निगम लिमिटेड सहित केन्‍द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.