सरकार ने क्रिप्टो धोखाधड़ी के मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम, पीएमएलए के तहत नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की कुर्की और जब्ती की है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि वर्तमान में क्रिप्टो संपत्तियां अनियमित हैं और सरकार क्रिप्टो एक्सचेंजों को पंजीकृत नहीं करती है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय क्रिप्टो धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि बारह क्रिप्टो एक्सचेंज जांच में, 87 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय जीएसटी चोरी का पता चला है और ब्याज और जुर्माने के साथ 110 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि फेमा के तहत 289 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और दो हजार 790 करोड़ रुपये की क्रिप्टो संपत्ति से जुड़े लेनदेन के लिए जन्मेय लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment