Categories: News-Headlines

सरकार ने केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस के बेहतर कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश जारी किए

सरकार ने निर्णय प्रक्रिया में दक्षता बढ़ाने के लिए केन्द्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस के कार्यान्वयन में सुधार हेतु निम्नलिखित दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी मंत्रालयों/विभागों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने ई-ऑफिस डैशबोर्ड पर विलंब के अपने मौजूदा आदेश/प्रस्तुति के चैनल को दर्शाएं।

मंत्रालयों/विभागों को गैर-उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के इस्तेमाल की समीक्षा करनी है और समुचित जांच और प्रक्रिया के बाद निष्क्रिय खातों को निष्क्रिय/बंद करने के लिए कदम उठाने हैं, उन्हें फाइलों के निर्माण पर कार्यालय प्रक्रिया संबंधी केंद्रीय सचिवालय के मैनुअल का पालन करने और कार्यालय ज्ञापन, परिपत्र, आदेश आदि के प्रबंधन और उन्हें ई-फाइल में संदर्भ के रूप में जोड़ने के लिए ज्ञान प्रबंधन प्रणाली (केएमएस) का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, सभी फाइलों की एक सूची (विभागवार/ब्यूरोवार) पीडीएफ में केएमएस में सभी के संदर्भ के लिए रखी जाएगी। सरकार पदनाम/फाइल शीर्षों में एकरूपता लाने और अलग-अलग स्तरों की स्पष्ट रूप से पहचान करने के लिए व्यक्तिगत सूचना प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा करना चाहती है। सरकार प्रत्येक स्तर पर लंबित फाइलों की पहचान करने, समय में देरी की पहचान करने और मंत्रालयों/विभागों में वैधानिक मंजूरी के लिए लगने वाले समय सहित विषय विशेष की लंबित फाइलों की पहचान करने पर जोर देने के लिए ई-ऑफिस एनालिटिक्स डैशबोर्ड को सुव्यवस्थित करना चाहती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.