Categories: News-Headlines

सरकार ने कल से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

 

सरकार ने संसद के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी।

मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार संसद में उठाई जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

कई बिल्‍स हैं जो इस सत्र में आएंगे, जैसे शिपिंग बिल है पोर्ट्स बिल है, मर्चेंट बिल्‍स हैं, स्‍पोर्ट्स का बिल है और जन विश्वास बिल हैं। एजुकेशन का कई महत्वपूर्ण बिल्‍स हैं जो इस मानसून सत्र में आने वाले हैं।

सत्र से पहले विपक्षी इंडिया गुट के नेताओं की कल वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बैठक हुई। बैठक के दौरान मॉनसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दे उठाने पर दलों के बीच सहमति बनी। आनन्‍द कुमार के साथ, आदर्श, आकाशवाणी समाचार, दिल्‍ली।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.