वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए अनेक उपाय किये हैं और उद्योग अनुकूल नजरिया अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये नीतिगत समर्थन से उद्योग आगे बढ रहे हैं। नई दिल्ली में फिक्की के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति डेटा और प्रौद्योगिकी से संचालित है और इसमें उद्योगों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है।
25 वर्ष बाद भारत की आजादी के सौ वर्ष मनाये जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न कानूनों के अनुपालन का बोझ कम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार में सुगमता होगी और देश के व्यापारिक और सेवा निर्यात में भारी बढोतरी होगी। उन्होंने कहा कि उत्पादन से सम्बद्ध प्रोत्साहन योजना, पीएम गति शक्ति और स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों से उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि रोबोटिक्स, संवर्धित रीयल्टी, इंटरनेट, ब्लॉक चैन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संचालित चौथी औद्योगिक क्रांति समूची विनिर्माण प्रक्रिया को प्रेरित कर रही है। प्रौद्योगिकी और उद्योगों के एकीकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रौद्योगिकियों से देश को भविष्य में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले छह वर्षों के दौरान सौ से अधिक यूनीकॉर्नस सामने आये हैं, जो एक बडी उपलब्धि है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment