Categories: News-Headlines

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की

स्थायी परिवहन की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट 2024-25 प्रस्तुत करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की। यह रणनीतिक पहल विनिर्माण और चार्जिंग बुनियादी ढांचे दोनों पर ही केंद्रित है और जिसका लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए परिदृश्य को सुदृढ़ एवं व्यापक बनाना है।

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने पर समर्पित ध्यान देने के साथ ही, सरकार इलेक्ट्रिक बसों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है। ई-बस संचालकों (ऑपरेटर्स) के बीच विश्वास को बढ़ावा देते हुए भुगतान सुरक्षा तंत्र के कार्यान्वयन के माध्यम से इसे सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस पहल से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ करने, पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल आवागमन के तरीके को बढ़ावा मिलने की सम्भावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक देश को कार्बन तटस्थ बनाने का दृष्टिकोण अपनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार देश में स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारी उद्योग मंत्रालय और मोटर वाहन (ऑटोमोबाइल) उद्योग इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

यह सक्रिय कदम इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के सतत विकास के लिए एक ठोस नींव बनाने पर बल देने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित भविष्य को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.