Categories: News-Headlines

सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की 26.69 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के अंग के रूप में केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीधे वैक्सीन खरीद सकें। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड से बचाव करने वाले सामाजिक व्यवहार सहित महामारी की रोकथाम और उसके लिये बंदोबस्त करने के सिलसिले में टीकाकरण, केंद्र सरकार की समग्र रणनीति का अभिन्न हिस्सा है।

कोविड-19 टीकाकरण के उदार और तेज तीसरे चरण पर एक मई, 2021 को अमल शुरू किया गया था। टीकाकरण रणनीति के अंतर्गत केंद्र सरकार केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन खुराकों को टीका निर्माताओं से खरीदती है। केंद्र सरकार हर महीने कुल 50 प्रतिशत वैक्सीन खुराकें खरीदती है। इन खुराकों को राज्य सरकारों को नि:शुल्क प्रदान किया जाता है, जैसा कि पहले भी किया जाता रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क और राज्यों द्वारा सीधी खरीद व्यवस्था के तहत अब तक वैक्सीन की 26.69 करोड़ से अधिक (26,69,14,930) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं।

आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 25,67,21,069 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.05 करोड़ से अधिक (1,05,61,861) खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है। इसके अलावा, टीके की 47,43,580 से अधिक खुराकें तैयार हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जायेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.