Categories: News-Headlines

सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए, जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को अब पृथकवास केन्‍द्र में रखा जाना अनिवार्य नहीं

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो आज से लागू हो गए हैं। जोखिम वाले देशों से आये और भारत पहुंचने पर कोविड-पॉजिटिव पाए गए यात्रियों का मानक नियमों के अनुसार उपचार किया जाएगा या पृथकवास में रखा जाएगा। उन्हें अनिवार्य रूप से पृथकवास केंद्र में रहना नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार जोखिम वाले देशों से आ रहे यात्रियों को कोविड जांच के लिए सैम्पल देना होगा और उन्हें जांच परिणाम आने तक हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा करनी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें सात दिन के पृथकवास में घर पर रहना होगा और भारत पहुंचने के आठवें दिन आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। इस जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अगले सात दिन तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनका सैम्पल जिनोमिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

जोखिम वाले देशों को छोड़कर अन्य देशों से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत को पहुंचने के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर ही जांच करानी होगी। प्रत्येक उड़ान से इन यात्रियों का चयन संबंधित विमान कंपनियां करेंगी। इन चुने गए यात्रियों सहित उड़ान से आये सभी यात्रियों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा और आठवें दिन आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। यदि यह जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अगले सात दिन तक के लिए अपने स्वास्थ्य पर निगरानी रखनी होगी। जांच रिपोर्ट पॉजेटिव आने पर उनका सैम्पल जिनोमिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। अन्य सभी नियम और अपेक्षाएं पहले के दिशा-निर्देशों के समान हैं। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आने से पहले और बाद के परीक्षण से छूट दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

2026 Suzuki XL7 Facelift की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, नए डिजाइन और फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

2026 Suzuki XL7 Facelift की लीक तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता, ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने… Read More

10 minutes ago

अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास, T20I क्रिकेट में छक्कों के रिकॉर्ड में निकले आगे

अभिषेक शर्मा ने T20I क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में… Read More

46 minutes ago

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, मोबाइल इस्तेमाल करने की भी चर्चा

मुंबई में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा! खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की… Read More

46 minutes ago

रिहान अहमद ने बताया किससे मिली प्रेरणा, बोले- शेन वॉर्न और आदिल रशीद ने बदला मेरा गेंदबाजी का नजरिया

रिहान अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रिहान अहमद… Read More

1 hour ago

Belgium vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में बेल्जियम और सेनेगल के बीच रोमांचक भिड़ंत, जानें मैच का पूरा हाल

Belgium और Senegal के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया की नजर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में Belgium… Read More

1 hour ago

India vs England 1st T20I: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, जानें मैच का पूरा हाल और प्रमुख प्रदर्शन

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026 का धमाकेदार आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.