Categories: News-Headlines

सरकार देश से मलेरिया और तपेदिक के उन्मूलन के लिए व्यापक योजना पर काम कर रही है: मनसुख मांडविया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार देश से मलेरिया और तपेदिक के उन्मूलन के लिए व्यापक योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक तपेदिक और 2030 तक मलेरिया मुक्त देश बनाने का है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय तपेदिक और मलेरिया उन्मूलन के लिए जल्द ही एक अभियान चलायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2015 से मलेरिया से 86 प्रतिशत और तपेदिक से होने वाली मृत्यु में 79 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने सभी हितधारकों से मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही देश में मलेरिया का स्वदेशी टीका बनेगा। इसके लिए अनुसंधान चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब भारतीय वैज्ञानिक देश की हर जरूरत पूरा करने की क्षमता रखते हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाक्टर भारती प्रवीण पवार भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.