Categories: News-Headlines

सरकार देश को चिकित्‍सा पर्यटन का प्रमुख केन्‍द्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है: डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार देश को चिकित्‍सा पर्यटन का प्रमुख केन्‍द्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में डॉ. विखे पाटिल रेडिएशन एंड कैंसर सेंटर न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर होने से युवा डॉक्टरों को बहुत फायदा होगा। वे दुनिया के अन्‍य देशों में भी रोजगार पाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है जो डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों, फिजियो-थेरेपिस्ट को सक्षम करेगा।

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि आजादी के बाद से स्वास्थ्य को केवल चिकित्‍सा की दृष्टि से देखा जाता था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में इसे बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य को विकास से जोड़ने की पहल की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक लाख 25 हजार स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र बनाए गए हैं और बाकी 25 हजार इस साल दिसंबर तक बन जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.