प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के अनुरूप दूरसंचार उपकरण निर्माण के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। सरकार को डिजाइन आधारित पीएलआई योजना के लिए 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दूरसंचार क्षेत्र में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना 2021 में शुरू की गई थी। पीएलआई योजना के तहत वर्त्तमान में कुल 31 कंपनियां विभिन्न दूरसंचार उपकरणों का निर्माण कर रही हैं।
दूरसंचार निर्माण में संपूर्ण मूल्य-श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए, डिज़ाइन आधारित पीएलआई योजना को जून, 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत भारत में डिज़ाइन किए गए उत्पादों के लिए मौजूदा प्रोत्साहनों के अलावा 1 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किया। आवेदन 21 जून से 25 अगस्त, 2022 तक जमा किये जा सकते हैं।
कुल 32 कंपनियों (22 एमएसएमई, 5 गैर-एमएसएमई घरेलू और 5 वैश्विक) ने आवेदन जमा किए हैं। इन 32 में से 17 कंपनियों द्वारा डिजाइन आधारित निर्माताओं के रूप में आवेदन किये गए हैं। खुशी की बात है कि 18 नई कंपनियों ने आवेदन जमा किए हैं।
भारत दूरसंचार और नेटवर्किंग उपकरणों के लिए डिजाइन तथा विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment