हरित ऊर्जा उद्देश्यों तथा कार्बन तटस्थ अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत सरकार के प्रयासों को साकार करने के लिए 24 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) तथा सौर ऊर्जा निगम इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर एचपीसीएल के मुख्य महा प्रबंधक- जैव ईंधन तथा नवीकरणीय शुवेंदु गुप्ता और एसईसीआई के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा ने हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन में नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा ईएसजी परियोजनाओं के विकास सहित वैकल्पिक ईंधनों के क्षेत्र में सहयोग का प्रावधान है।
सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसीसीआई) नवीकरणीय क्षमता विकास में अग्रणी रहा है और देश में सबसे कम आरई शुल्क लाने का श्रेय उसे जाता है। एसीसीआई विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों विशेषकर सौर/पवन ऊर्जा, आरई आधारित स्टोरेज सिस्टम, अवशिष्ट से ऊर्जा, विद्युत व्यापार, अनुसंधान और विकास परियोजनाओं के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, आरई चालित ईवी के प्रोत्साहन और विकास में शामिल है। भारत सरकार के आरई क्षमता विकास तथा देश में त्वरित रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने के उद्देश्य के अनुरूप एचपीसीएल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विविधता और ईएसजी परियोजनाओं के विकास का काम हाथ में लेगी।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment