नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश में गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में सरकार की योजनाओं से देश में क्रांति आई है। नई दिल्ली में एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में गरीबों को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि पिछले नौ वर्षों में गरीब, वंचित, मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग ने अपने जीवन में स्पष्ट रूप से परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को समाज के ऊपर बोझ समझा जाता था, वे अब विकास को गति प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वे देश के विकास के लिए मिशन के तरीके और दृष्टिकोण से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में जब विश्व की विशालतम अर्थव्यवस्थाएं डांवाडोल थी तब भारत संकट से बाहर आया और तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 वर्ष लग गये और उसके बाद 2014 तक देश दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना जबकि केवल नौ वर्षों में यह तीन दशमलव पांच ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंच गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment