Categories: News-Headlines

सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों के समक्ष दिये गये अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता आगामी आम चुनाव में एन डी ए को भारी जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा और भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तीसरे कार्यकाल में कई बड़े फैसले करेगी। प्रधानमंत्री ने बल दिया कि एनडीए सरकार के अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और उन्होंने इसे नरेन्‍द्र मोदी की गारंटी बताया।

मौजूदा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुद्रास्फीति पर काबू पाने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के निर्माण पर रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई साहसिक पहल की गईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए 4 करोड़ और शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के घर बनाए हैं। 40 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है और 17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि इस काम को पूरा करने में कांग्रेस को कई दशक लगते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन लोकतंत्र के 4 स्तंभों पर केंद्रित था और इन स्तंभों को मजबूत करने से ही देश का विकास सुनिश्चित होगा। उनका यह सही आकलन है कि देश के 4 स्तंभ जितने ज्यादा मजबूत होंगे, देश उतना ही विकसित और समृद्ध होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण से विकसित भारत के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नारी शक्ति’ की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि महिला सशक्तिकरण आज अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक और सशस्त्र बल से लेकर संसद तक हर जगह देखा जा सकता है। देश की उन्नति और क्षमता पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अब दुनिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था माना जाता है। मेड इन इंडिया कार्यक्रम से देश में रिकॉर्ड विनिर्माण और निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है।

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को अनदेखी करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों में परिवार-वाद देश के लिए चिंता का कारण और लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार है। उन्होंने कांग्रेस पर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि उसने अन्य दलों को पनपने नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है क्‍योंकि कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति का खामियाजा देश को भुगतना पड़ा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की।

बाद में लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया और इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.