महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से कथित तौर पर मिले पैसे को लेकर भाजपा ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए सट्टेबाजी का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का चेहरा बन गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी असीम दास ने स्वीकार किया है कि उसे आदेश दिया गया था कि कांग्रेस के चुनाव खर्च के लिए पैसे दिए जाएं। मंत्री ने कांग्रेस से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में उसके नेताओं को असीम दास से पैसा मिला।
प्रवर्तन निदेशालय ने कल दावा किया कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। निदेशालय ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह आरोप कांग्रेस नेताओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में निश्चित हार देखकर ऐसे आरोप लगा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment