Categories: News-Headlines

सऊदी अंतरिक्ष आयोग ने अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा के लिए भारत का दौरा किया

सऊदी अंतरिक्ष आयोग के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा के लिए 6 से 10 मार्च तक भारत का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद सऊद अल-तमीमी ने किया। इस प्रति‍निधिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अंतरिक्ष क्षेत्र की भारतीय कंपनियों जैसे न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

अल-तमीमी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष सोमनाथ से भी मुलाकात की और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम और यू.आर. राव उपग्रह केंद्र, बेंगलुरु का दौरा किया। इस यात्रा को अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.