संसद भवन की कक्ष संख्या 59 में बुधवार को सुबह मामूली आग लग गई जिस पर कुछ देर में ही काबू पा लिया गया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संसद की अग्निशमन इकाई को सुबह करीब आठ बज कर पांच मिनट पर संसद भवन में प्रेस रूम के बगल में, कक्ष संख्या 59 में आग लगने की सूचना मिली।
अग्निशमन विभाग के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। कक्ष में रखे एक कम्यूटर सेट, कुर्सी और मेज में आग लगी थी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और अग्निश्मन विभाग के कर्मी सुबह आठ बज कर 50 मिनट पर वापस लौटे। इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment