Categories: News-Headlines

संसद ने दिल्‍ली के तीन नगर निगमों को एक करने का विधेयक पारित किया

संसद ने दिल्‍ली नगर-निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित कर दिया है। कल राज्‍य सभा ने विधेयक को मंजूरी प्रदान की, जिसे लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। विधेयक के बारे में विपक्ष द्वारा रखे गए संशोधन सदन ने नामंजूर कर दिए। विधेयक में दिल्‍ली निगर-निगम अधि‍नियम 1957 में फिर से संशोधन करने का प्रावधान है और मौजूदा तीन दिल्‍ली नगर-निगम को जोड कर एक दिल्‍ली नगर-निगम बनाने का प्रस्‍ताव है। इसमें पार्षदों की संख्‍या 272 से घटाकर अधिकतम 250 करने की भी व्‍यवस्‍था है।

विधेयक पर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि विधेयक सभी संवैधानिक मानदंड का अनुपालन करते हुए लाया गया है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि दिल्‍ली संघराज्‍य क्षेत्र है, जहां अलग प्रावधान हैं और संसद को राष्‍ट्रीय राजधानी राज्‍यक्षेत्र दिल्‍ली के बारे में कानून बनाने का अधिकार है। उन्‍होंने कहा कि नया विधेयक किसी भी तरह से दिल्‍ली के संघीय ढांचे का उल्‍लंघन नहीं करता है।

अनुच्‍छेद 239एए के साथ, अनुच्‍छेद 239एए3बी के अनुसार संसद को दिल्‍ली संघ राज्‍य क्षेत्र या उसके किसी भी बात के बारे में किसी भी विषय को कानून बनाने का अधिकार प्राप्‍त होगा। इसके अतिरिक्‍त अनुच्‍छेद 239एए3सी इसके तहत संसद को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली विधानसभा द्वारा बनाये गए किसी भी कानून को संशोधित करने का उसके स्‍वरूप को बदलने का या उसको निरस्‍त करने का भी अधिकार प्राप्‍त है। ये भूल जाते हैं कि दिल्‍ली राजधानी क्षेत्र पूर्ण राज्‍य नहीं इसका यूटी से भी अलग एक स्‍टेटस है और इसके लिए संविधान के अंदर अलग प्रोविजन है।

विधेयक पर बहस शुरू करते हुए कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने विधेयक का विरोध किया। उनका कहना था कि यह विधेयक संवैधानिक रूप से संदिग्‍ध और कानूनी रूप से अक्षम्‍य है।

विधेयक के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सुधांशु त्रिवेद्वी ने कहा कि यह विधेयक संवै‍धानिक मानदंड के अनुरूप है और कानूनी दृष्टि से उपयुक्‍त है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.