संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। संसद का सत्र कल से शुरू हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बैठक में उपस्थित रहे। कांग्रेस, डी एम के, टी एम सी और एन सी पी सहित कई विपक्षी दल बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की अनुमति से सरकार सदन में किसी भी मुददे पर चर्चा के लिए तैयार है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से आग्रह किया कि शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा कराई जाये। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भारत-चीन सीमा की स्थिति और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment