Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की

निर्वाचन आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सुचारू और शांतिपूर्ण मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान कल शांतिपूर्ण रहा। वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी। एक सौ बयासी विधानसभा सीटों के लिए राज्यभर में सैंतीस गणना केंद्र बनाए गए हैं। अहमदाबाद जिले में सबसे अधिक तीन गणना केंद्र हैं। ईवीएम समुचित सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम्स में रखी गई हैं। ईवीएम के साथ डाक मत पत्रों की भी गिनती की जाएगी। चुनाव के दौरान मतदान पुष्टि पर्ची मशीनें भी इस्तेमाल की गईं।

एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP की भारी जीत का अनुमान

एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर होने की संभावना है। विभिन्न समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 117 से 151 के बीच सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30 से 51 सीटें और आम आदमी पार्टी को दो से 21 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 42 और कांग्रेस को 24 से 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को दस से भी कम सीटें मिलने के आसार हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.