Categories: News-Headlines

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 20 बैठकें होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण आज मणिपुर का बजट पेश करेंगी। पिछले महीने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। सत्र के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान मांगों और संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और मतदान होगा।

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान वित्तीय काम-काज के अलावा विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण विधेयको पर भी चर्चा होगी। इनमें विधि संशोधन विधेयक, तटीय नौवहन विधेयक, आव्रजन और विदेशी विधेयक तथा रेलवे (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ जो 13 फरवरी तक चला। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। वहीं, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट भी लोकसभा में पेश की गई। बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा की उत्‍पादकता एक सौ बारह प्रतिशत रही।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.