लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को बताया कि संसद के नये भवन का निर्माण नवंबर, 2022 तक पूरा हो जाने की संभावना है। बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मंगलवार को संसद के नये भवन के निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भवन निर्माण से जुड़ी कंपनी के अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एवं अन्य एजेंसियों ने हिस्सा लिया था और उन्होंने यह बताया कि नवंबर, 2022 तक नया भवन बन जायेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संसद के नये भवन का निर्माण नवंबर, 2022 तक पूरा हो सकेगा।’’ उन्होंने बताया कि नये भवन में प्रेस दीर्घा भी होगी जिसमें संवाददाताओं के बैठने एवं लिखने से संबंधित व्यवस्था होगी।
गौरतलब है कि संसद के नये भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत किया जा रहा है। पिछले वर्ष टाटा प्रोजेक्ट्स ने इसके निर्माण से संबंधित अनुबंध हासिल किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment