Categories: News-Headlines

संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा

संसद के दोनों सदनों में स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय जनता पार्टी के योगदान पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा हुआ। राजस्थान के अलवर में एक समारोह को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के खिलाफ टिप्पणी की थी। आज सवेरे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने खरगे के खिलाफ नारेबाजी की। सदन के नेता पीयूष गोयल ने उनकी टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें देश और भाजपा से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का व्यवहार और भाषा उचित नहीं थी। पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कारण ही जम्मू-कश्मीर की स्थिति खराब हुई है और चीन घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर का भी अपमान किया है। इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा सदन के बाहर कहा था। इसे सदन में नहीं उठाना चाहिए। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसके दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी चली।

इससे पहले, सभापति जगदीप धनखड ने सदन में हंगामे की स्थिति पर कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के एक सौ 35 करोड लोग सदन की कार्यवाही पर चिंतित हैं और सदन की कार्यवाही जैसे को तैसे पर चहीं चलनी चाहिए। सभापति ने भारत-चीन सीमा और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए छह प्रस्ताव भी अस्वीकार किए। जगदीप धनखड ने फिर कहा कि यह प्रस्ताव निर्धारित नियमों के अनुकूल नहीं है।

लोकसभा में भी ऐसी ही स्थिति रहने के कारण सदन की कार्यवाही 11 बजकर तीस मिनट तक के लिए स्थगित की गई। आज सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता और विपक्षी सदस्यों के बीच नारेबाजी होती रही। भाजपा सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर तीस मिनट तक स्थगित कर दी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.