Categories: News-Headlines

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही जासूसी और कृषि कानून सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण स्‍थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण बार-बार स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी, वाम दल और अन्य दलों के सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। शोर-शराबे के बीच अंत:देशीय पोत विधेयक-2021 और आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पेश किया गया। लोकसभा को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

पीठासीन अधिकारी ने विरोध कर रहे सदस्‍यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार न होने पर सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले, बैठक शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी, वाम दल और अन्य दलों के सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। विपक्षी सदस्यों ने विभिन्‍न मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिये थे। वाई एस आर कांग्रेस के सदस्य आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की।

सदस्‍यों को अपनी सीटों पर बैठने को कहा और कामकाज सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्‍यों का शोर-शराबा जारी रहा। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, वाम और अन्य दलों के सदस्य पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दों पर नारेबाजी की।

12 बजे तक स्‍थगित रहने के बाद सदन की बैठक फिर शुरू होने पर अपनी मांगों के समर्थन में विपक्षी सदस्‍य सदन के बीचोंबीच आ गये। विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित किया गया। लोकसभा को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.