संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, आज शीतकालीन सत्र के निर्धारित समय से छह दिन पहले अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समापन भाषण में बताया कि इस सत्र के दौरान सदन की 13 बैठकें हुई। सात विधेयक पारित हुए और नौ विधेयक पेश किए गये। ओम बिरला ने बताया कि सदन की उत्पादकता इस दौरान 97 प्रतिशत रही।
राज्यसभा में, सभापति जगदीप धनखड ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 102 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि राज्यसभा ने इस दौरान नौ विधेयक वापस लौटाये। सदन में 31 निजी सदस्य विधेयक भी पेश किये गये। श्री धनखड ने यह भी बताया कि बाधाओं के कारण सदन का एक घंटे 46 मिनट का समय बर्बाद हुआ।
संसद का शीतकालीन सत्र इस महीने की सात तारीख को आरंभ हुआ था और इसे 29 दिसम्बर तक चलना था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment