Categories: News-Headlines

संसद के दोनों सदनों का निर्धारित तिथि से 4 दिन पहले ही सत्रावसान

संसद के दोनों सदनों का आज निर्धारित समय से चार दिन पहले सत्रावसान कर दिया गया। संसद का वर्षाकालीन सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था और इस महीने की 12 तारीख को सम्पन्न होने वाला था।

राज्यसभा में, सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सत्रावसान पर टिप्पणी में कहा कि सदन ने 38 घंटे कामकाज किया, इस दौरान व्यवधान के कारण इसे 47 घंटे का नुकसान हुआ। उच्च सदन के कामकाज पर वेंकैया नायडू ने कहा कि निरंतर व्यवधान से सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के मामलों पर तत्काल चर्चा करने के अवसर से वंचित होना पड़ता है। ऊपरी सदन के कामकाज के बारे में सभापति ने कहा कि सदन ने देश में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक अल्पकालिक चर्चा की।

लोकसभा में अपनी समापन टिप्पणी में, अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान छह विधेयक पेश किए गए और सात विधेयक पारित किए गए। उन्होंने कहा कुल 16 बैठकें हुईं और सदन ने 44 घंटे से अधिक समय कामकाज किया। ओम बिड़ला ने कहा कि सदन ने मूल्य वृद्धि और देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों पर दो अल्प अवधि की चर्चा भी की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.