Categories: News-Headlines

संसदीय स्थायी समिति ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से संपत्ति की घोषणा अनिवार्य करने की सिफारिश की

संसद की स्थायी समिति ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीशों के लिये प्रतिवर्ष अपने रिटर्न में संपत्ति घोषित अनिवार्य करने की सिफारिश की है। कार्मिक, जन शिकायत, विधि और न्‍याय से संबंधित विभाग की संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट-प्रक्रियाओं और उनके सुधार में कहा है कि सामान्‍य प्रक्रिया के रूप में सभी संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों और सरकारी कर्मचारियों के लिये अपनी संपत्तियों और देनदारी की वार्षिक रिटर्न भरना आवश्यक है।

स्‍थायी समिति के अध्‍यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा था कि जनता को सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जानकारी लेने का अधिकार है। उसी तरह यदि कोई व्‍यक्ति सरकारी पद पर है और राजकोष से वेतन प्राप्‍त कर रहा है तो उसके लिये भी अपनी संपत्ति की वार्षिक रिटर्न जमा करना अनिवार्य होना चाहिए। सरकार ने संसदीय समिति को बताया है कि नियमित रूप से संपत्तियों की जानकारी देना और इसे सार्वजनिक रूप से अपलोड करने के लिए एक संस्‍थागत व्‍यवस्‍था बनाये जाने की आवश्यकता है।

समिति ने केन्‍द्र सरकार सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीशों के लिए प्रतिवर्ष संपत्ति की रिटर्न समुचित कार्यालय के पास भरना अनिवार्य बनाने के लिये समुचित कानून बनाने की सिफारिश की है। यह भी कहा गया है कि उच्‍च न्यायपालिका के न्यायाधीशों की संपत्ति घोषित किये जाने से जनता में विश्वास बढ़ेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.