Categories: News-Headlines

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, संसद के दोनों सदनों में कुल 19 विधेयक पारित किए गए

केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पांच वर्ष के दौरान कई ऐतिहासिक विधेयक पारित किए गए। इनमें जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने से लेकर नए आप‍राधिक कानून आदि शामिल है।

नई दिल्‍ली में आज मीडिया को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्‍मू-कश्‍मीर में महत्‍वपूर्ण बदलाव आया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार औपनिवेशिक काल के पुराने कानूनों को समाप्‍त कर भारतीय अपराध न्‍याय प्रणाली में बदलाव लाई है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नए विधेयक वर्तमान समय की आवश्‍यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए हैं।

कल समाप्‍त हुए संसद के शीतकालीन सत्र में हुए कामकाज के बारे में जानकारी देते हुए प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद के दोनों सदनों में कुल 19 विधेयक पारित किए गए। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसम्‍बर को शुरू हुआ था। संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कहा है कि सुरक्षा व्‍यवस्‍था मजबूत की जा रही है।

उन्‍होंने राज्‍यसभा के सभापति की नकल करने के लिए विपक्ष की आलोचना की और इस आचरण को दुर्भाग्‍यपूर्ण भी बताया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब सत्‍ता में थी, तो वो जिम्‍मेदार नहीं थी। और अब विपक्ष में भी अत्‍याधिक गैर-जिम्‍मेदार है। इस बीच लोकसभा और राज्‍यसभा से सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्षी आई.एन.डी.आई.ए. में शामिल दल देशभर में आज धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.