Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठनों ने कहा कि यूक्रेन में हमलों के कारण महत्‍वपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य ढांचा भी नष्‍ट हो रहा है

संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसियों ने यूक्रेन में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा केन्‍द्रों पर हमले तुरंत बंद करने का आह्वान किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र बाल कोष, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या कोष ने कल संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा कि हमलों से लोगों की मौत हो रही है तथा मरीज और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। हमलों के कारण महत्‍वपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य ढांचा भी नष्‍ट हो रहा है।

वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से लगभग 4 हजार 300 बच्‍चों का जन्‍म हो चुका है तथा अगले तीन महीनों में यूक्रेन की 80 हजार महिलाओं के बच्‍चों को जन्‍म देने की संभावना है। हमलों के कारण ऑक्‍सीजन और अन्‍य चिकित्‍सा आपूर्ति की कमी खतरनाक स्‍तर पर पहुंच रही है। यूक्रेन में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रणाली काफी संकट में है और इसके पूरी तरह से ठप्‍प हो जाने से स्थिति किसी आपदा के समान होगी।

इस बीच, संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार उच्‍चायुक्‍त ने कहा है कि सैन्‍य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन में 43 बच्‍चों सहित कम से कम पांच सौ 96 नागरिक मारे गये हैं तथा एक हजार 67 घायल हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.