संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और मॉलदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा है कि लोगों के बीच संपर्क और महत्वपूर्ण समझौते भारत और मालदीव के संबंधों को उत्कृष्ट बनाते हैं। एक समाचार एजेंसी के साथ भेंटवार्ता में अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और पिछले कुछ वर्षों में कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मॉलदीव और भारत के संबंध दोनों देशों के इतिहास में अब तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मॉलदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोहों में शामिल हुए। बाद में मोहम्मद सोलिह भारत की यात्रा पर आए। मॉलदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि मॉलदीव ने कोरोना महामारी के मुश्किल दौर के बावजूद अपने सभी कर्जों को चुका दिया है। अब्दुल्ला शाहिद इस समय भारत यात्रा पर हैं।
अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि आंकतवाद का कोई धर्म या जाति नहीं होती बल्कि यह एक बुराई है जिसका दुनिया को मिलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने भारत को विश्व औषधालय बताया और कहा कि भारत ने न केवल पड़ोसी देशों की मदद की बल्कि लेटिन अमरीकी देशों और प्रशांत क्षेत्र के देशों की भी सहायता की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment