Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अमीर देशों से जलवायु परिवर्तन के लिए एकजुटता का आह्वान किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में धनी देशों से नेतृत्‍व करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने विश्‍व नेताओं का जलवायु संकट समेत शून्‍य लक्ष्‍य तय करने और जीवाश्‍म ईंधन का उपयोग समाप्‍त करने के लिए आवाहन किया है।

महासचिव ने विश्‍व को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वैश्विक नेता जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए तुरंत कार्रवाई नहीं करेंगे, तो तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने लगेगी। यह चेतावनी संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु आकांक्षा शिखर बैठक में कल रात दी गई। जलवायु आकांक्षा शिखर बैठक के उद्घाटन भाषण में महासचिव ने कहा कि भयानक गर्मी के खतरनाक प्रभाव होंगे। परेशान किसान यह देख रहे हैं कि बाढ़ फसलों को बहाकर ले जा रही है। अत्‍यंत अधिक तापमान बीमारियों का कारण बन रहा है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि जलवायु कार्रवाई चुनौतियों के आगे छोटी साबित हो रही है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि अगर कोई परिवर्तन नहीं होगा तो हम खतरनाक और अस्थिर विश्‍व की ओर आगे बढेंगे।

विनाशक बाढ़ और आग की चपेट में आए विश्‍व के मद्देनजर एक दिन के सम्‍मेलन का उद्देश्‍य वैश्विक तापमान के प्रदूषण में कमी लाने के लिए दिसम्‍बर महीने में दुबई में संयुक्‍त राष्‍ट्र सीओपी-28 जलवायु शिखर बैठक से पहले आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

45 minutes ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

47 minutes ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 hour ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.